अधिकारियों और कर्मचारियों समेत 150 लोगों ने किया योग

बांदा,संवाददाता। बबेरू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अमृत योग सप्ताह तहत शनिवार सुबह योग कराया गया। ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रणायाम किया। योग शिक्षकों ने योग करने के अलग-अलग नियम बताए। योग करने से होने वाले फायदे बताए। रोजाना योग करने के लिए प्रेरित किया।

ब्लाक परिसर में पांचवे दिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुबह से योगाभ्यास किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुरवल के योग प्रशिक्षक राजाबाबू ने विभिन्न प्रकार के आसन कराए। उनसे होने वाले शारीरिक फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण कर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि योग ही एक ऐसा साधन है, जिससे व्यक्ति निरोगी रह सकता है। अधिकारी व कर्मचारियों को वार्मअप करने वाले अभ्यास ग्रीवा चक्र, स्कन्ध संचालन एवं घुटना संचालन के साथ ताड़ासन और वृक्षासन आदि कराया गया। वहीं योग शिक्षक राजाबाबू ने बताया गया कि योग करने से शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है।

मन-मस्तिष्क सही रहता है। सभी को सुबह योग और व्यायाम करना चाहिए। वही खंड विकास अधिकारी डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अमृत योग सप्ताह महोत्सव का आयोजन 14 जून से 20 जून तक होगा। 21 जून को पूरे विश्व मे योग दिवस मनाया जाएगा है।

उसी का रिहर्सल रोज सुबह ब्लाक परिसर पर किया जा रहा हैं। इस मौके पर सचिव डॉ अजय कुमार सिंह, अजय पटेल, सचिन सिंह, रितिक रोशन, अनिल कुमार मौर्य,अरविंद यादव, भवानी सिंह, शिवलाल, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश पटेल, सफाई कर्मी सुशील, राजेंद्र कुमार, रानी देवी, राजेश कुमार, जगुवा और अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker