योग से निरोग रहने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

कुुरारा-हमीरपुर। स्थानीय विकास खंड परिसर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री व ब्लाक कर्मचारियों को योग से निरोग रहने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। वही मुख्य सेविका द्वारा आयुष कवच एप को मोबाइल में डाउन लोड करने की जानकारी दी गई।

ब्लाक परिसर में योग से निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग से शरीर स्वस्थ रहता है।

उक्त बातें आंगनवाड़ी मुख्य सेविका मीना ठाकुर ने कही तथा आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों को योग कराया। तथा मोबाइल फोन पर आयुष कवच एप डाउनलोड करने की जानकारी दी गई।

योग कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री रजनी दीक्षित पारा, विमलेश सिंह जल्ला, सविता गुप्ता पतारा, सहित शिवनरेश गुरुदेव, सचिव कौशिक मनीष विनोद कुशवाहा, शिवा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री मौजूद रही।

Back to top button