सुमेरपुर पश्चिमी मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न

हमीरपुुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन सभी मंडलों में किया जा रहा है। सुमेरपुर पश्चिमी मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष चक्रवर्ती शुक्ला की अध्यक्षता में शुभ गेस्ट हाउस छानी में संपन्न हुई।

इस कार्यसमिति की बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हमीरपुर ब्रजकिशोर गुप्ता रहे। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी मंडल के पदाधिकारियों से अपने-अपने बूथों में जाकर बूथअध्यक्षों के माध्यम से बूथ सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला पदाधिकारी मंडल प्रभारी मंडल पदाधिकारी मंडल कार्यसमिति शक्ति केंद्र प्रभारी व शक्ति केंद्र संयोजक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस कार्य समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चाएं हुई तथा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कमजोर बूथों को सशक्त करने पर जोर दिया गया।

इस बैठक में मंडल प्रभारी सुमेरपुर पश्चिमी रामदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष किशन व्यास जिला मंत्री एवं सेक्टर प्रभारी पुष्पराज सोनी, जिला मंत्री स्वामी प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, सचिन सेंगर, शक्ति दिन प्रजापति, राजेंद्र श्रीवास, स्वनेस सोनी, बीरू शिवहरे, मंडल महामंत्री रामचंद्र शर्मा, जिला आनंद अशोक सचान, सहसंयोजक पंचायत प्रकोष्ठ, अभय सचान के अलावा सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker