दहेज मांगने से आहत लड़की ने खाया जहर

बांदा,संवाददाता। एक तरफ दहेज अपराध माना जाता है तो वहीं दूसरी तरफ दहेज न देने पर लोग रिश्ता तोड़ लेते हैं। आज भी समाज में दहेज प्रथा बदस्तूर जारी है। जिसके चलते एक परिवार की बेटी ने जहर खा लिया, जिसको परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बता दें, पूरा मामला हमीरपुर जिले का है। जिले के मौदहा थाना क्षेत्र निवासी बोघन सिंह की बेटी ने जहर खा लिया। बताया जा रहा, बेटी की शादी में 5 लाख देहज की मांग वह पूरी नहीं कर पाए, जिससे उनकी बेटी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देख उसे बांदा के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, उसका उपचार चल रहा है।

पीड़ित बोघन सिंह ने बताया, 17 अप्रैल को उनकी बेटी कल्पना का तिलक राम कुमार यादव निवासी बाबा तालाब के बेटे के साथ तय हुआ था।

तिलक में बेटे को ब्रेजा गाड़ी और 5 लाख देकर सारी मांग पूरी कर दी थी, लेकिन इतने में भी इन दहेज लोभियों का मुंह नहीं भरा और 5 लाख की मांग करने लगे।

बोले, अगर 5 लाख नहीं दिया तो बारात नहीं आएगी। वहीं इस शादी से लड़का-लड़की तैयार थे। लड़के ने फोन कर कल्पना से कहा, अगर शादी नहीं हुई तो वो डाई पी लेगा। उसके फोन के बाद मेरी बेटी कल्पना ने आहत होकर डाई पी ली। अभी थाने में तहरीर नहीं दी है। पहले हम अपनी बेटी का इलाज करा रहे हैं।

Back to top button