राज्यमहिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को सुना, अधिकारियों को दिए निर्देश

उरई/जलौन,संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल जालौन के दो दिवसीय दौरे पर थी, जहां उन्होंने उरई के कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को सुना, साथ ही उन समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने, जिससे उनके ऊपर कोई भी अपराध न हो सके। अपने दो दिवसीय दौरे पर जालौन पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर कंचन जायसवाल ने बताया कि उन्होंने शनिवार को महिलाओं से जुड़ी आठ समस्याओं को सुना और उनका संबंधित अधिकारी की मौजूदगी में मौके पर निस्तारण भी कराया।
उन्होंने बताया कि जनपद में अगस्त 2018 से अब तक 1200 से अधिक समस्याएं को सुनकर उनका निराकरण कर चुकी है। उन्होंने बताया कि जालौन दौरे पर आने से पहले उन्होंने उरई की राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने इमरजेंसी और 3 वार्डों का निरीक्षण कर वहां की समस्याओं को देखा।
जिसमें एक बच्चे को खून की कमी से जूझता देखा, जिसका आयुष्मान कार्ड भी नहीं था, उसको तत्काल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश देते हुए खून की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि वह परिवार निर्धन था और रुपए की व्यवस्था नहीं कर पा रहा था। जिस को ध्यान में रखते हुए उसे खून की व्यवस्था कराई गई।
इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कालेज के महिला छात्रावास का भी निरीक्षण किया। जहां पर बिजली और पानी की गहरी समस्या थी, जहां पर पानी तो ओवरफ्लो हो रहा था। लेकिन छात्रावास में रहने वाली लड़कियों के कमरों तक पानी नहीं पहुंच रहा था। इसकी व्यवस्था सही कराने के निर्देश मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को दिए।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि आज संबंधित अधिकारियों के साथ भी बैठक की, जिसमें महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर उनके पास महिलाओं से संबंधित शिकायत आती है, तो उसका तत्काल निस्तारण किया जाए।