चार दिनों से लापता युवक का शव यमुना नदी में उतराता हुआ मिला

स्वजनों में मचा कोहराम

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव से चार दिन से लापता हुए युवक का शव गांव के पास भौलीं पम्प कैनाल के पास यमुना नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया। वही मजदूरों ने शव को देखकर परिजनों को जानकारी दी। तब परिजनों ने शिनाख्त कर पुलिस को जानकारी दी। वही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर घटना के सम्बंध में जानकारी ली। क्षेत्र के भौली गाँव निवासी युवक प्रदीप उर्फ ज्वालादीन उम्र 24 वर्ष पुत्र स्व. सुमेरा यादव बीती 29 मार्च को शाम 8 बजे से घर गायब हो गया था। तब से उसका पता नहीं चल रहा था।

उसके बड़े भाई कामता प्रसाद ने थाने में तहरीर दी थी। 30 मार्च को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। तथा लगातार खोज बीन करते रहे लेकिन उसका कही पता नहीं चल रहा था। इसके बाद भाई कामता प्रसाद ने अपहरण का मुकदमा दो लोगो के खिलाफ नामजद 1 अप्रैल को थाने में दर्ज कराया था।

आज मृतक का शव भौलीं पम्प कैनाल के पास यमुना नदी से पुलिस ने बरामद कर लिया। तथा शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही इस घटना की जानकारी गाँव में फैलते ही लोगो की भीड़ एकत्र हो गई। वही गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने घटनास्थल पर जाकर घटना के सम्बंध में मृतक के भाई से जानकारी ली। मृतक के बड़े भाई कामता ने बताया कि मृतक घर में रहकर खेती का कार्य करता था। 29 मार्च को हमारी बकरियां खो गई थी।

जिनको ढूढ़ने के लिए मेरा भाई रात 8 बजे घर से निकला था। तब से वह वापस घर नही आया था। उसके फोन पर जब सम्पर्क किया गया तो उसने कहा कि वापस आ रहा हूँ। तथा कुछ लोगो की आवाजें सुनाई दे रही थी। तथा वह भयभीत सा बोल रहा था।

उसने बताया कि मैं मामा के लड़की की शादी के निमंत्रण पत्र बंटवाने गया था। घर में यही लोग थे। उसने बताया कि भौलीं ग्राम पंचायत के मजरा पटिया गांव में गया था। वही से गायब हो गया था। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों मुनेश पुत्र रामविशाल, छुट्टन पुत्र गणेशा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शव यमुना नदी में उतराता हुआ दिखाई दिया। वही मृतक के पास से न तो उसका मोबाइल मिला और न ही उसका पर्स। भाई कामता का कहना है कि उसके चार दांत टूटे हुए हैं। तथा गले में निशान बने हुए हैं।

नाक में चोट लगी है। तथा आंखे बाहर निकल आई थी। तथा शव पूरी तरह फूल गया था। तथा दुर्गंध उठ रही थी। पटिया गाँव से थोड़ी दूरी पर ही पंप कैनाल है। जहां से शव बरामद किया गया है। मौके पर सीओ सदर विवेक यादव, थाना प्रभारी दिनेश सिंह, तथा कोतवाल हमीरपुर मौजूद रहे।

वही फोरेन्सिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पर मौजूद रहे। इस सम्बंध में थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तथा जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा तथा दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker