केन 96 और यमुना का जलस्तर 95 मीटर पर

बांदा,संवाददाता। बारिश ने उफनाए बांधों ने नदियों का जल स्तर बढ़ा दिया है। यमुना नदी खतरे के निशान से सिर्फ पांच मीटर दूर है। केन नदी का जल स्तर भी 20 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकि अभी खतरे के निशान से लगभग आठ मीटर नीचे है।

कई दिनों से हो रही बारिश से बांधों के उफनाने से यहां यमुना नदी का जल स्तर खतरे के नजदीक पहुंच रहा है। खतरे का निशान 100 मीटर है और वीरवार को यमुना नदी का जल स्तर बढ़कर 95.32 मीटर हो गया है।

वहीं गंगऊ और बरियारपुर बांध से डिस्चार्ज बढने पर केन नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को शाम 7 बजे तक केन का जल स्तर 96.10 मीटर हो गया। खतरे का निशान 104 मीटर है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। निचले इलाकों में बाढ़ की संभावना के मद्देनजर मुनादी कराई जा रही है। टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker