महिला की दुष्कर्म के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

गड्ढे में मिला खून से लथपथ शव

बांदा,संवाददाता। जनपद के तिंदवारी थाना की बेंदा घाट पुलिस चैकी क्षेत्र में महिला की दुष्कर्म के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पति ने ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की तो मौरंग खदान के रास्ते पर गड्ढे में रक्तरंजित शव पड़ा मिला। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

मृतका के बेटे ने पुलिस पर बिना जांच-पड़ताल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आरोप लगाया है। उसने मां की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात कही है, वहीं पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। बेंदा घाट चैकी क्षेत्र के गांव निवासी 55 वर्षीय महिला सोमवार को बकरी चराने गई थी। बाजार में दुकान करने वाला पति देर शाम घर पहुंचा तो ताला बंद मिला।

आसपास पता किया तो जानकारी हुई कि उसकी पत्नी दिन में बकरी चराने गई थी लेकिन बकरियां दरवाजे पर खड़ी मिलीं। इसके बाद साथ गई अन्य महिलाओं के घर जाकर जानकारी की।

इसके बाद वह पत्नी के कहीं रुक जाने की बात सोचकर काफी देर इंतजार करता रहे। रात करीब साढ़े नौ बजे जब पत्नी घर नहीं लौटी तो ग्रामीणों संग उसकी तलाश शुरू की। बेंदा घाट में एक खदान के रास्ते में गड्डे में उसका रक्तरंजित शव नजर आया, पास में ही एक साफी भी पड़ी थी। ग्रामीणों ने यूपी 112 पर सूचना दी।

ग्रामीणों ने बताया कि कपड़े अस्तव्यस्त थे और गले पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी। शव देखकर लग रहा था कि दुष्कर्म के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। बांदा में रहने वाला बेटा सूचना मिलने के बाद थाने पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि मां की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। वह जिस कुल्हाड़ी को लेकर साथ जाती थीं, उसी से हत्या की गई है।

चैकी इंचार्ज रोशन गुप्ता ने आधी रात बिना किसी को साथ लिए शव पोस्टमार्टम भेज दिया। पूरी तरह जांच भी नहीं कराई गई। तिंदवारी थानाध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि पति की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा बढ़ाई जाएंगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker