यमुना का जलस्तर स्थिर, बाढ़ से निपटने की तैयारी

उरई/जलौन,संवाददाता। यमुना में अभी फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है। यमुना की जल धारा सामान्य दिनों की भांति स्थिर है और अभी खतरे के निशान से 14 मीटर नीचे बह रही है।

एसडीएम कौशल कुमार का कहना है कि फिलहाल केंद्रीय जल आयोग कार्यालय को प्रतिदिन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि प्रतिवर्ष जब बांधों से पानी छोड़ा जाता है तब यमुना में बाढ़ आती है। इसी के चलते बाढ़ से बचाव के बंदोबस्त किएजाते हैं। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के स्थल प्रभारी आर कुमार के अनुसार यमुना अभी सामान्य दिनों की भांति बह रही है।

यमुना का जल स्तर 94 मीटर पर स्थिर है। जबकि खतरे का निशान 108 मीटर पर है। वर्षा के पानी से बढ़ा की संभावना नहीं है, जब बांधों से पानी छोड़ा जाएगा तब नदी का जलस्तर बढ़ेगा। उधर, एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि फिलहाल अभी बाढ़ का कोई खतरा नही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker