भ्रष्टाचारी शिक्षा मंत्री सतीश दिवेदी को तत्काल बर्खास्त करे मुख्यमंत्री

बिना वैक्सीनेशन 12वी की परीक्षा निरस्त हो।

शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने दिया धरना-प्रदर्शन

बाँदा,  आज बाँदा  में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर, उ०प्र०सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी जिन्होंने अपने भाई को आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों के आरक्षित (EWS) कोटे में फर्जी कागजात बनवाकर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नाजायज नौकरी दिलाने  पर  बर्खास्तगी की मांग एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले पात्र अभ्यर्थियों को टीकाकरण  कराये जाने की मांग को लेकर शहर काँग्रेस कमेटी बाँदा  द्वारा कटरा में धरना दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू जी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा हम सबसे जुड़कर संबोधित किया।

आज के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस संयोजक-डिजीटल मीडिया डॉ अनूप पटेल,पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री प्रद्युम्न कुमार दुबे उर्फ लालू दुबे, शहर उपाध्यक्ष  अशोक चौहान, शहर उपाध्यक्ष अशोक वीर चौहान, शहर उपाध्यक्ष छेदीलाल धुरिया, शहर महासचिव शब्बीर सौदागर, शहर कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, लीला सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी जिलानी दुर्रानी, राजेश गुप्ता उर्फ पप्पू, शाकिर मंसूर उर्फ बोड़ा भाई, राजेंद्र प्रजापति, आदित्य सिंह,  कुश शुक्ला, उमाकांत शर्मा, राजेश रैकवार,संजय सेन, रामू राजपूत, सुखदेव गांधी, पंकज पटेल, अजय यादव सहित  दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोविड-19 के नियमो का पूर्ण पालन करते हुये  उपस्थित रहे। आज का धरना-प्रदर्शन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव  के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker