हमीरपुर: दिव्यांगों को कृतिम अंग उपकरण व ट्राई साइकिल का वितरण कार्यक्रम आयोजन

कुरारा, स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय सभागार में दिव्यांगों को कृतिम अंग उपकरण व ट्राई साइकिल का वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। वही बतौर मुख्यातिथि मुख्य विकास अधिकारी मौजूद रहे।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग जन सशक्तिकरण सामाजिक अधिकारिता शिविर के तहत दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण ट्राई सायकिल ,कृतिम उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए गए।वही मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य ने दिव्यांगों को स्वावलम्भी बनने हेतु शासन की महत्व पूर्ण योजनाओ के सम्बंध में जानकारी दी।

वही जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी अभय सागर ने पेंशन व लाभ कारी योजनाओ कीजानकारी दी। भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम के जू नीयर मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह भारत सरकार का मिनी रत्न उपक्रम है । जो दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के तत्वावधान में कार्य कर रहा है।

आज क्षेत्र 75 महिला व पुरुष दिव्यांगों को ट्राई साइकिल , सहायक उपकरण का वितरण किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी उमेश उत्तम ,जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह, रामकिशोर श्रीवास, अभिषेक, रघुनाथ विष्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Back to top button