शौकीन हैं घूमने के तो चुनें सस्ता और खूबसूरत देश मिस्र

जैसा कि आप सबको पता है कि पर्यटन की स्थिति संपूर्ण विश्व में कोविद.19 के चलते बुरी तरह से प्रभावित हुई हैए लेकिन कई ऐसे देश हैं जिन्होंने अभी हाल में ही ये घोषणा की है कि वे आने वाले दिनों में. संभवतः जून महीने के अंत या फिर जुलाई की शुरुआत में अपने अंतर्राष्ट्रीय बार्डर खोल सकते हैं और कुछ सीमित देशों के पर्यटक को अपने देश में घूमने की इजाज़त दे सकते हैं।

लेकिन भारत सरकार ने फिलहाल अपनी सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 30 जून तक रद्द की हैं। हालांकि घरेलू उड़ानें जो कि 22 मार्च से प्रतिबंधित थींए पुनः 25 मई से शुरू की जा चुकी है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने अभी हाल में ये बयान दिया है कि सरकार अंतर्राष्ट्रीय उड़ान को अगस्त से पहले पुनः आरम्भ करने के बारे में सोच रही है। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जो अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को या तो खोल चुके हैं या बहुत जल्द खोलने की आधिकारिक घोषणा कर चुके हैं।

मगर कुछ नयी गाइडलाइन्स के तहत। हम इन देशों में शुमार एक ऐसे देश का ज़िक्र करते हैं जिसने आधिकारिक रूप से यह घोषणा की है कि वो अपनी सीमाएं पर्यटकों के लिए जुलाई 1 से पुनः खोल देंगे और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को देश में लैंड करने की इजाज़त दे देंगे। और वो देश है मिस्र यानी Egypt। वहां की कैबिनेट ने कहा है कि कोविद.19 की वजह से जो प्रतिबन्ध लगाए गए थेए उनमें कुछ ढील दी जाएगी. मसलन रात्रि कर्फ्यू में कुछ छूटए दुकानों के खुलने के समय में कुछ इज़ाफा इत्यादि।

मिस्र के सूचना राज्य मंत्री ओसामा हैकल ने एक टेलीविज़न ब्रीफिंग में बताया कि रिसोर्ट बीचेस को भी खोल दिया जायेगा किंतु पब्लिक बीचेज़ अभी विचाराधीन हैं।सम्पूर्ण इतिहास जगत में मिस्र का अत्यधिक प्रतिष्ठित और लोकप्रिय प्रतीक निःसंदेह वहां का पिरामिड है। जैसे ही मिस्र देश का नाम जुबान पर आता हैए मानसपटल पर वहां के पिरामिड अनायास ही परिलक्षित हो जाते हैं। वास्तव में मिस्र के पिरामिड वहां के तत्कालीन फैरों यानी सम्राटों के स्मारक स्थल हैं जिसके अंदर वहां के राजाओं और रानियों और बहुत से बहुचर्चित हस्तियों के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है।

पिरामिड का आकर त्रिभुजाकार होता है और यदि इसके किनारों की लम्बाईए ऊंचाई और कोणों को नापा जाय तो बहुत सारी चीज़ों की गणना की जा सकती है खासकर जो पृथ्वी से संबंधित हो। इसीलिए पिरामिड को गणित की कुंडली भी कहा जाता है। पिरामिड के चारों कोनों के पत्थरों में बॉल और सॉकेट बनाये गए हैं ताकि उसका औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ना रहे और भूकंप से भी सुरक्षित रहे।

वैसे तो मिस्र में कुल 138 पिरामिड हैं मगर इन सब में ष्गीज़ा का ग्रेट पिरामिडष् ही सबसे प्रख्यात है और दुनिया के सात प्राचीनतम आश्चर्य में से एक है। इसकी ऊंचाई लगभग 450 फ़ीट है। बड़े बड़े चूना पत्थरों के ब्लॉक से इसे निर्मित किया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker