गैंगेस्टर एक्ट के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महोबा: जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनवाड़ी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के निकट पर्यवेक्षण में की गई। थाना पनवाड़ी प्रभारी निरीक्षक बीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम ने उ0नि0 महेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में मु0अ0सं0 25/2026 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक उर्फ बन्टा श्रीवास, शिवम राजपूत एवं दीपक अनुरागी शामिल हैं, जो शातिर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बताए गए हैं।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Back to top button