प्रभारी मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ ने ₹980.77 लाख की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

महोबा: राकेश राठौर गुरु, प्रभारी मंत्री जनपद महोबा द्वारा बिरमा भवन में नगर विकास विभाग के अंतर्गत ₹980.77 लाख लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से नगर का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, नागरिक सुविधाओं में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। परियोजनाओं के माध्यम से सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य शहरी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई गई है।





