लिलवाही गांव में कोटेदार का फांसी पर मिला शव

महोबा: जनपद के कबरई ब्लॉक क्षेत्र के लिलवाही गांव में कोटेदार जगत सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि कथित तौर पर सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button