सीएम योगी आदित्यनाथ के महोबा दौरे की आहट

महोबा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महोबा दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री मार्च माह के पहले पखवाड़े में जनपद पहुंचकर सिंचाई विभाग की बड़ी परियोजना कबरई बांध का लोकार्पण करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने संभावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं और विभिन्न विभागों के साथ बैठकों का दौर जारी है। सुरक्षा व्यवस्था, स्थल निरीक्षण, जनसभा स्थल की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर भी मंथन किया जा रहा है।
कबरई बांध परियोजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके लोकार्पण से सिंचाई सुविधा में सुधार और किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।





