Mahindra ने दिखाई XUV 3XO की पहली झलक, जानें नई SUV की खासियत

देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक 30 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। जिसमें नई एसयूवी XUV 3XO की पहली झलक को दिखाया गया है। कंपनी नई एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दे सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO की दिखी पहली झलक

महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही नई गाड़ी को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर नई एसयूवी की पहली झलक को दिखाया है। कंपनी ने 30 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें कई खूबियों की जानकारी भी मिल रही है।

कैसे होंगे फीचर्स

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO के 30 सेकेंड के वीडियो को जारी किया गया है। जिसमें कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही इसके रियर में XUV 3XO नाम को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

किस सेगमेंट में आएगी Mahindra XUV 3XO

कंपनी की ओर से अभी इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन XUV 3XO को मौजूदा कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV300 की जगह लाया जा सकता है। जिससे यह नई एसयूूवी बाजार में मारुति, टाटा, टोयोटा, किआ, हुंडई की कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को तगड़ी चुनौती देगी।

कब होगी लॉन्‍च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की नई एसयूवी को 29 अप्रैल तक भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च से पहले कंपनी की ओर से इसकी बुकिंग को भी शुरू किया जा सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker