थाईलैंड की खाड़ी में नाव में लगी भीषण आग, 108 लोगों की बची जान

थाईलैंड की खाड़ी में गुरुवार सुबह एक नाव में भीषण आग लग गई। भीषण आग से बचने के लिए घबराए यात्री समुद्र में कूदने लगे। जहाज पर सवार सभी 108 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

सूरत थानी प्रांत से रात भर चलने वाली नाव थाई तट से दूर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल कोह ताओ पहुंचने ही वाली थी। तभी यात्रियों में से एक ने अचानक एक तेज आवाज सुनी और धुएं की गंध महसूस की। नाव पर मौजूद यात्री मैत्री प्रोमजम्पा ने कहा कि उन्होंने पांच मिनट से भी कम समय में धुंआ और आग निकलती देखी और तभी लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और अलार्म बजाया।

किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं 

यात्री प्रोमजम्पा ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया, “हम मुश्किल से समय पर लाइफ जैकेट प्राप्त कर सके। यह बहुत ही डरावना था। लोग रो रहे थे… मेरी भी आंखों में आंसू थे। सूरत थानी के अधिकारियों ने फेसबुक पर कहा कि नौका पर सवार 108 लोगों में से 97 यात्री  सूरत थानी के थे। प्रांत के जनसंपर्क विभाग ने बताया  कि सभी को बचा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

आग के कारण की होगी जांच 

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। नाव में आग लगने की शुरुआत उसके इंजन से हुई। वहीं आग लगने के पीछे क्या कारण थी इसकी जांच की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker