रामनाम के सहारे ही देश को मिली आजादी-कोविंद

- रामकथा का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति
हमीरपुर। क्षेत्र के ग्राम निवादा में श्रीराम कथा का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने करते हुए कहा कि राम नाम के सुमिरन से ही देश को आजादी मिली थी। राम की अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकता है।
क्षेत्र के ग्राम निवादा में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम ने श्रीराम कथा का आयोजन कराया है। श्रीराम कथा का रसपान परम पूज्य संत विजय कौशल महाराज करा रहे हैं। शनिवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कथा स्थल पर पहुंचे और सरस्वती वंदना,राष्ट्रगान के बाद कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि राम के अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकता है। आजादी के पुरोधा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी आजादी की लड़ाई में रामधुन का सहारा बराबर लिए रहे थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का मार्ग उन्हीं के कार्यकाल में प्रशस्त हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि नास्तिक लोग ही राम के नाम को नकारते हैं। जबकि महात्मा गांधी ने गोली लगने के बाद राम नाम ही बोला था।
राष्ट्रपति के संबोधन के बाद कथा व्यास ने राम नाम की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम नाम के सुमिरन से जीवन की नैया पार होती है। श्रीराम कथा अमृत वर्षा व श्रीराम यज्ञ कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मनोहरलाल पंथ, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल,सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, कार्यक्रम आयोजक आशीष गौतम,डीएम राहुल पांडेय,एसपी डा दीक्षा शर्मा,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह, बलवंत सिंह,जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, भाजपा नेता मुनीर खान,छानी प्रधान अरुण वर्मा, भारत यादव, बंडा प्रधान महेंद्र सिंह,हरगोविंद प्रजापति,सचिन सेंगर आदि मौजूद रहे।