Skoda ने भारतीय बाजार में Kodiaq के बाद इस सेडान को भी किया बंद, जानिए वजह…

नई दिल्ली, पॉपुलर कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी एक पॉपुलर सेडान को आधिकारिक रूप से बेचना बंद कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने Skoda Superb सेडान को चुपचाप अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है।

यह दर्शाता है कि कंपनी की ये प्रीमियम सेडान अब देश में बिक्री के लिए नहीं उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपनी ऑक्टेविया सेडान को भी बंद करने का फैसला लिया था। आइए, भारत में इसकी बिक्री बंद होने के पीछे की वजह जान लेते हैं।

Skoda Superb क्यों हुई डिस्कंटीन्यू?

भारतीय कार बाजार में स्कोडा सुपर्ब और ऑक्टेविया सेडान को EA888 evo3 इंजन के साथ पेश किया जाता था, जो नवीनतम BS6 चरण 2 उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप नहीं थे। स्कोडा ने पाया कि ईवो4 पावरट्रेन को अपग्रेड करना संभव नहीं है और इसलिए इन दोनों कारों को बंद करने का फैसला किया। हालांकि, स्कोडा ने सुपर्ब सेडान को बंद करने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Skoda Slavia एकमात्र विकल्प?

अगर आप स्कोडा की सेडान ही खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर विकल्प के रुप में कंपनी का एक प्रोडक्ट मौजूद है। भारत में स्कोडा सुपर्ब सेडान बंद होने के साथ, देश में ब्रांड की एकमात्र सेडान स्कोडा स्लाविया बची है। इसके अलावा, कार ब्रांड के अन्य दो मॉडल-कुशाक और कोडियाक भारत में पेश किए जा रहे हैं। ऑटोमेकर ने इस साल की शुरुआत में अगली पीढ़ी के सुपर्ब और ऑक्टेविया को पहले ही टीज कर दिया था और ये मॉडल इस साल के कुछ समय बाद यहां लॉन्च हो सकते हैं।

आ रही है नई Skoda Superb?

देश में जल्द ही नई Skoda Superb को पेश किया जाएगा। नेक्स्ट जनरेशन स्कोडा सुपर्ब सेडान की बात करें तो इसे सीकेडी (कंप्लीटली नॉक्ड डाउन) रूट के जरिए यहां लाया जा सकता है और स्थानीय स्तर पर इसे असेंबल किया जा सकता है। CO2 उत्सर्जन को कम करने के लिए, अगली पीढ़ी की Skoda Superb सेडान में एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन होने की संभावना है।

वहीं, स्कोडा ऑक्टेविया के भी एक अपडेटेड वर्जन के भारत में वापसी करने की उम्मीद है। इसमें एक आरडीई-अनुपालन इंजन होगा। हालांकि, ऑटो निर्माता ने अभी तक अगली पीढ़ी के सुपर्ब और ऑक्टेविया सेडान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker