काशी में दिवाली की भव्य तैयारियों का शुभारंभ, दस लाख दीपों से जगमग होंगे घाट

वाराणसी : वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। पंचगंगा घाट पर चंद दीपों की टिमटिमाहट के साथ शुरू हुई काशी की देव दीपावली अब लोकल से ग्लोबल हो चुकी है। आसमान के सितारों के जमीन पर उतर आने का आभास देने वाली काशी की देव दीपावली को देखने दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस बार दस लाख दीपों से गंगा घाट जगमगाएंगे। गंगा उस पार भी दो लाख दीप जलेंगे और आतिशबाजी होगी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर इस साल भी भव्य आयोजन के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार इस साल देव दीपावली पर काशी के घाटों को 10 लाख दीपों से रोशन करने की योजना है। ब्रांड बनारस और काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारित होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की जा रही है।

विभाग अब देव दीपावली में भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के काशी आने की उम्मीद जता रहा है। सावन में रिकॉर्ड पर्यटकों के काशी आने के बाद अब देव-दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

नवरात्र में सरकारी नौकरी वालों पर बरसेंगी ‘लक्ष्‍मी’!

रिकॉर्ड पर्यटकों के आने की उम्मीद उप निदेशक पर्यटन ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद इस वर्ष पहली बार पड़ने वाली देव दीपावली में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है, जिससे टूरिज्म इंडस्ट्री को नई उड़ान मिलेगी। अपनी अलौकिक भव्यता के चलते दुनिया में रोशन हो चुकी देव दीपावली पर सावन की तरह रिकॉर्ड पर्यटकों के आने की सम्भावना को देखते हुए प्रशासन सभी तरह की व्यवस्थाओं में जुट गया है।

गंगा पार जलाए जाएंगे दो लाख दीप

वाराणसी व मिर्ज़ापुर मंडल की पर्यटन उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि देव दीपावली 7 नवंबर को मनायी जाएगी। इस बार देव दीपावली पर 10 लाख दीये जलाये जाने की योजना है। इनमें 8 लाख काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर जलेंगे और 2 लाख दीये घाट के उस पार जलाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि गंगा पार रेत पर जलने वाले दीये पक्के घाटों से नहीं दिखते इसलिए उस पार फ्लोटिंग प्लेटफार्म या पांटून का इस्तेमाल कर दीपक जलाये जा सकते हैं।

इसके अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से लेजर शो के प्रोजेक्शन की तैयारी है। दीपों के अलावा घाटों पर फसाड लाइट भी लगाई जाएगी। घाटों और शहर के विद्युत खंभों पर स्पाइरल लाइट लगायी जाएंगी। विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पहली बार मनाई जाएगी देव दीपावली, पर्यटन विभाग को रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker