अपना दल एसके राष्ट्रीय सचिव चित्रकूट मंडल प्रभारी ने सैकड़ो लोगो को दिलायी सदस्यता

हमीरपुर। सरीला में अपना दल एसके राष्ट्रीय सचिव चित्रकूट मंडल प्रभारी कालका प्रसाद पटेल हमीरपुर जनपद के दो दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचे जहां उन्होंने सरीला नगर में सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मै सैकडो कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई।

पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर जिला हमीरपुर में महेन्द्र मंत्री सरीला को जिला सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। दोनो विधानसभाओं हमीरपुर और राठ में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए उनको जिम्मेदारी दी गई है। उसी के चलते आज सरीला नगर मंे बृहद सदस्यता अभियान चलाया गया।

जिसमें समाज के शोषित वंचित दलित व किसानों की लड़ाई लड़ने वाली और सोनेलाल पटेल के उद्देशों को पूरा करने की सोच को आगे बढ़ाने वाली बहन अनुप्रिया पटेल के हाथ मजबूत करने लिए हमको उनकी आवाज सदस्यता के माध्यम से जन जन तक पहुंचने के लिए हर घर हर बूथ तक पहुंचना है।

उन्होंने कहा की हमारी पार्टी को बहुत कम समय में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। प्रदेश की तीसरी ताकत बनकर अपना दल उभरा है। 2024 के चुनाव को देखते हुए पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता 24 घंटे काम करने का संकल्प ले चुके है। पार्टी को पूरे प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को लगाया गया है।

हमारा उद्देश्य है कि 2027 में हमारी ताकत उत्तर प्रदेश में तीसरे से पहले स्थान पर रहे इसके लिए कारकर्ताओ मै पूरा जोश भरने का कार्य खुद अनुप्रिया वा आशीष पटेल कर रहे है। 14 सितम्बर को मंडल की समीक्षा बैठक के लिए बांदा में अनुप्रिया पटेल केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार आ रहीं है।

वही 11 सितम्बर को मंत्री आशीष पटेल उरई और झांसी में चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा करने वा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने आ रहे है। सरीला नगर में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजपार्टी कांग्रेस पार्टी से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र मंत्री सरीला के नेतृत्व में अपना दल एसकी सदस्यता ग्रहण की।

सरीला साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र साहू, सिद्ध गोपाल अहिरवार सभासद, खूबचंद्र सभासद, पूर्व सभासद कृष्ण मुरारी, नबी बख्श, गोली कुशवाहा, दीपक अनुरागी, दस्सी अनुरागी, शिवपाल अनुरागी, शरमन अनुरागी, सुदर्शन राजपूत हरसुंडी, ओमप्रकाश राजपूत पूर्व प्रधान, रोहित राजपूत गुटकवारा, राजू राजपूत चंदोत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर कालका प्रसाद पटेल राष्ट्रीय सचिव, जिला प्रभारी महेन्द्र मंत्री सरीला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अभिलाषा मिश्रा, आशीष पटेल जखोली, प्रीतम सिंह प्रेमी झांसी रामराजा निरंजन, सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker