एसपी ने रात में किया पैदल मार्च,धर्मगुरुओं से बात की, शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बांदा,संवाददाता। बुधवार रात एसपी अभिनंदन ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने इमामबाड़ा में धर्मगुरुओं से बात की। शहर में लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसपी ने बताया कि अभी सावन का महीना चल रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि मोहर्रम भी शुरू हो गया है। इसको लेकर मार्च किया गया है। ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। जुलूस के सभी रूटों को देखा गया है। एलआईयू को भी एक्टिव कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी रही है। एसपी ने अलीगंज, मार्दननाका, छावनी, खुटला में पैदल मार्च किया।

Back to top button