आनंद कुमार सिंह का स्थानांतरण, बांदा के नए डीएम होंगे अनुराग पटेल

बाँदा। विधानसभा चुनाव की आहट पाते ही  उ.प्र.शासन ने अधिकारियों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में देर रात जिलाधिकारी बांदा आनंद कुमार सिंह द्बितीय को स्थानांतरित कर दिया गया है।

उनके स्थान पर विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा रहे अनुराग पटेल को बांदा का नया जिला अधिकारी बनाया गया है। उधर आनंद कुमार सिंह द्बितीय को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के निलंबन के बाद उनके स्थान पर शासन द्वारा नारायण लक्ष्मी निवास मिश्रा को नया अपर एसपी बनाया गया है।

Back to top button