पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के भौली डेरा गांव निवासी ग्रामीण ने गाली गलौज व मारपीट करने की तहरीर थाने में देकर कार्यवाही करने की मांग की है। कुरारा क्षेत्र के भौलीं डेरा गांव निवासी शिवसिंह यादव पुत्र भगवानदींन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती शाम 7 बजे अपनी दुकान पर बैठा था।

तभी मोहल्ले के कामता प्रसाद पुत्र सुमेरा यादव आया तथा गाली गलौज करने लगा। मना करने पर उसने अपने परिजनों को बुलाकर लाठी डंडे से मारपीट की। जिससे मेरे चोट आई है। तथा फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Back to top button