तालाब में उतराता मिला बुजुर्ग का शव

बांदा,संवाददाता। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कस्बा में सोमवार की सुबह रामबक्स तालाब पर एक बुजुर्ग का शव पानी में उतराता मिला। लोगों ने देखा इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक थाना मर्का क्षेत्र के मऊ पनियारी पुरवा गांव का रहने वाला था। वर्तमान में बबेरू के मनोरथ थोक में रहता था। दिनेश यादव ने बताया कि पिता उमेश यादव (70) बीती सुबह 4 बजे घर से निकले थे।

देर तक नहीं लौटे तो हम लोग खोजने निकले। दिनभर खोजने के बाद पता नहीं चला तो कोतवाली पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आज सुबह पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी। बताया कि वह 2 महीने से मानसिक रूप से डिस्टर्ब थे। रात-रात भर सोते नहीं थे, जगते रहते थे।

उनका इलाज चल रहा था। किसी से कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं था। दिनेश ने बताया कि पिताजी ने आर्यावर्त बैंक मरका से किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लिया था, वह भी अभी भरा नहीं गया। ग्रामीणों ने बताया कि इनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।

तब से उमेश मानसिक रूप से बीमार रहने लगे थे। मृतक के 3 लड़के और 4 लड़कियां हैं। इसमें 6 की शादी हो गई है। सिर्फ एक लड़के की शादी नहीं हुई है। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक उमेश यादव एक दिन पहले घर से निकले थे। इसकी गुमशुदगी बबेरू कोतवाली पर दी गई थी। इसका तालाब पर तैरता हुआ शव मिला है। फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच करवाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker