5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत: ब्रिटेन एक पायदान फिसलकर छठे स्थान पर पहुंचा

दिल्लीः भारत एक बार फिर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। ब्रिटेन एक पायदान फिसलकर छठे स्थान पर आ गया है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के मुताबिक, भारत साल 2021 के आखिरी 3 महीने में ब्रिटेन से आगे निकला। GDP के आंकड़ों में भारत यह बढ़त वित्त वर्ष 2022-23 में भी बनाए रखे हुए है। भारत की अर्थव्यवस्था 854.7 अरब डॉलर रही।

इसी अवधि में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 816 अरब डॉलर रही। रोजमर्रा की चीजें महंगी होने से ब्रिटेन ने पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का तमगा खो दिया। दूसरी ओर, भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था, जबकि यूके 5वें स्थान पर था।

खतरे में है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, अब रूस 2024 तक खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा

दरअसल, ब्रिटेन चार दशकों में सबसे तेज इन्फ्लेशन और मंदी के बढ़ते रिस्क का सामना कर रहा है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अनुमान जताया है कि यह स्थिति 2024 तक रहेगी। दूसरी तरफ, भारतीय अर्थव्यवस्था के इस वर्ष 7% की दर से बढ़ने का अनुमान है।

ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता
ब्रिटेन की स्थिति में यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब देश में राजनीतिक अस्थिरता है और सत्तारूढ़ पार्टी नया प्रधानमंत्री चुनने के दौर में है। अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में ब्रिटेन की गिरावट नए प्रधानमंत्री के लिए अप्रिय स्थिति होगी।

कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य सोमवार को बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी का चयन करेंगे। अनुमान जताए जा रहे हैं कि विदेश सचिव लिज ट्रस, पूर्व चांसलर ऋषि सुनक से आगे हैं।

पहले भी फिसला था ब्रिटेन
IMF के मुताबिक, 2019 में भी नॉमिनल जीडीपी के मामले में भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था (2.9 लाख करोड़ डॉलर) बन गया था। ब्रिटेन (2.8 लाख करोड़ डॉलर) छठे स्थान पर आ गया था। हालांकि भारत फिर पिछड़ गया था।

हाल ही में MSME इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में चीन को पीछे छोड़कर भारत दूसरे स्थान पर आ गया था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker