Horoscope Today 04 September : क्या कहते है आपके आज के सितारे जाने अपनी राशि के अनुसार

दिल्ली : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन.

मेष-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन चलाते समय दुर्घटना हो सकती है। थोड़ा धैर्य के साथ धीरे चलाएं। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक संतुलन बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा।शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। खर्चों में कमी आएगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। रहन-सहन की स्थिति भी सुधरेगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कर्क-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने वालों के लिए बेहतर समय है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। कारोबार के प्रति सचेत रहें। मेहनत के बावजूद लाभ में कमी आ सकती है। बहन-भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं।व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा दिख रहा है आपका। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। और अच्‍छा होगा।

सिंह-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह की भी आशंका है।अनियोजित खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्‍या-बहुत अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य में निखार आएगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है।  बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-धन का आवक बढ़ेगा लेकिन धनहानि की भी आशंका है, यदि निवेश करेंगे तो।परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा।कुटुम्‍बीजनों में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। मन प्रसन्न रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु-मन चिंतित बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान बढ़िया, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा मध्‍यम समय रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार से दूर जाना हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

मकर-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा के लिए विशेष ध्यान दें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा।  किसी-दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा।भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धैर्यशीलता बनाये रखें।  धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान-व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी है। लाल वस्‍तु पास रखें।

Back to top button