फ्रांस: बढ़ता जा रहा है बुर्किनी विवाद,नहीं मिलेगी बुर्किनी पहनने की आजादी

दिल्लीः फ्रांस (france) में मुस्लिम महिलाओं के द्वारा स्विमिंग पूल में पहनी जाने वाली बुर्किनी पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. फ्रांसीसी अदालत ने उस नियम को पलट दिया जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बुर्किनी (Burkini) पहनने की अनुमति दी गई थी. जिसके बाद से अब मुस्लिम महिलाएं सार्वजनिक पूल में बुर्किनी नहीं पहन सकेंगी. इससे पहले फ्रांस के ग्रेनोबल के मेयर ने कुछ दिन पहले मुस्लिम महिलाओं को बुर्किनी पहनने की मंजूरी दी थी. मुस्लिम महिलाएं पूल में बुर्किनी पहनती हैं जो एक तरह का स्विमसूट है.

कुछ मुस्लिम महिलाओं के तैराकी के दौरान अपने शरीर और बालों को ढंकने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ऑल-इन-वन स्विमसूट फ्रांस में एक विवादास्पद मुद्दा है, जहां आलोचक इसे रेंगते इस्लामीकरण के प्रतीक के रूप में देखते हैं.

फ्रांस में बीते कई सालों से बुर्के को लेकर बहस होती रही है. यहां तक की साल 2011 में सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं द्वारा पूरे चेहरे को ढकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. फ्रांस पहला यूरोपीय देश बना था जिसने बुर्के पर प्रतिबंध लगाया था. ये प्रतिबंध तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने लागू किया था. तत्कालीन राष्ट्रपति का कहना था कि हिजाब या बुर्का महिलाओं के साथ अत्याचार है.

इसके बाद 16 मई 2022 को ग्रेनोबल शहर के मेयर ने आदेश दिया था कि मुस्लिम महिलाएं पूल में बुर्किनी पहन सकती हैं. उस समय मेयर पियोल ने फ्रांस के रेडियो RMC पर कहा था- हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि महिलाएं और पुरुष अपनी मर्जी से कपड़े पहन सकें. ‘बुर्किनी’ मुस्लिम महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया एक ऐसा स्विमसूट होता है जिसमें केवल चेहरे, हाथ और पैर दिखाई देते हैं बाकी हिस्सा ढका होता है. अब इसी फैसले को फ्रांस के शीर्ष अदालत ने पलट दिया है.

Back to top button