देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए पूरी डिटेल्स…

MG मोटर इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल सभी मॉडलों के लिए डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी के पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल और देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कार कॉमेट EV पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक कार को इस महीने खरीदने पर 45 हजार रुपए तक के बेनिफिट्स मिलेंगे। कॉमेट EV को चार वैरिएंट में खरीद सकते हैं, इसमें एग्जीक्यूटिव, एक्साइट, एक्सक्लूसिव और 100-ईयर एडिशन शामिल हैं। कंपनी ने जनवरी में इसकी कीमतों में भी चेंजेस किए हैं।ये फुल चार्ज होने पर 230Km की रेंज देती है।

MG कॉमेट EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसका डिजाइन वूलिंग एयर EV से मिलता है। कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है। इसका व्हीलबेस 2010mm है। टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है, जो बिजी सड़कों पर ड्राइविंग के लिए या तंग जगहों में पार्किंग के लिए वरदान है। MG कॉमेट ईवी में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल-चौड़ाई वाली LED स्ट्रिप, स्लीक हेडलैंप दिया है। इसमें बड़े आकार के डोर, स्पोर्टी एलॉय व्हील और एक फ्लैट रियर सेक्शन दिया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया है। यूजर्स कई प्रकार की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अपने डिवाइस को पेयर करने में सक्षम होंगे। इसमें म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलेगी। MG कॉमेट ईवी को 4 कलर ऑप्शन बे (नीला), सेरेनिटी (हरा), सनडाउनर (नारंगी) और फ्लेक्स (लाल) में खरीद पाएंगे।

MG कॉमेट ईवी GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे खासतौर पर शहरी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि, कार अपने कॉम्पैक्ट आकार के कारण थोड़ी नाजुक दिख सकती है। इसमें 12 इंच के पहियों के साथ टायर का आकार 145/70 है। फ्रंट में आपको डिस्क ब्रेक मिलते हैं जबकि रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker