पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने की है प्लानिंग, तो इन जगहों की जरूर करें सैर…

उत्तराखंड को देवों की भूमि कहते हैं। इस देवभूमि पर कई प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। इनमें केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार, हरि की पौड़ी अदि प्रमुख तीर्थ स्थल हैं।

इसके अलावा, उत्तराखंड में पर्यटकों के लिए भी कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। इनमें मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल, जिम कॉर्बेट, रानीखेत, औली आदि हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में उत्तराखंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहाड़ों की रानी मसूरी के आसपास इन खूबसूरत जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। आइए जानते हैं-

मसूरी

मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यह खूसूरत हिल स्टेशन देहरादून से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी घूमने जाते हैं। समुद्र तल से मसूरी की ऊंचाई 2005 मीटर है। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के लोग हर सीजन में मसूरी घूमने आते हैं। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ मसूरी घूमने जा सकते हैं।

धनोल्टी

अगर आप मसूरी जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मसूरी से महज 31 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धनोल्टी जरूर घूमने जाएं। खासकर, वसंत के मौसम में धनोल्टी की खूबसूरती और बढ़ जाती है। अगर आप फरवरी और मार्च के मध्य धनोल्टी जाते हैं, तो आप प्राकृतिक खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। इस सीजन में बागानों में रंग बिरंगे फूल देखने को मिलते हैं। साथ ही सीजनल फल भी वृक्ष पर दिखते हैं।

चकराता

आप मसूरी से चकराता भी घूमने जा सकते हैं। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल देहरादून में स्थित है। समुद्र तल से चकराता की ऊंचाई 2118 मीटर है। यह एक हिल स्टेशन है। चकराता में सेना की एक छावनी भी है। बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता घूमने आते हैं। आप यहां घूमने के लिए कानासर, रामताल गार्डन, देव वन, मोईगड झरना आदि जगहों पर जा सकते हैं।

लाखा मंडल

अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं, तो लाखा मंडल घूमने जरूर जाएं। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल मसूरी से महज 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पांडवों ने वनवास के दौरान यहां लाख का महल बनाया था।

यमुना ब्रिज

अगर आप वेकेशन पर फिशिंग करने की सोच रहे हैं, तो मसूरी से महज 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यमुना ब्रिज घूमने जा सकते हैं। हालांकि, फिशिंग के लिए आपको प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद यमुना ब्रिज के आसपास फिशिंग कर सकते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए यमुना ब्रिज जाते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker