Mahindra XUV.e9 EV चार्जिंग के दौरान हुई स्पॉट, जानिए डिटेल्स…

Mahindra की ओर से इंडियन मार्केट के लिए नए इलेक्ट्रिक वाहन डेवलप किए जा रहे हैं। घरेलू कार निर्माता ने 2022 में इसके कई नए कॉन्सेप्ट पेश किए थे। कंपनी अब भारतीय सड़कों पर इन्हें टेस्ट कर रही है। हाल ही में XUV.e9 को टाटा मोटर्स डीलरशिप पर चार्ज करते समय देखा गया है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

XUV.e9 चार्जिंग के दौरान आई स्पॉट 

XUV.e9 का चार्जिंग पोर्ट पीछे बाईं ओर स्थित है। हमने पहले के स्पाई शॉट्स में देखा है कि एक प्लास्टिक का टुकड़ा है, जो चार्जिंग पोर्ट को कवर करता है। इसमें सी-आकार का एलईडी टेल लैंप है, जो चार्जिंग पोर्ट के चारों ओर लपेटा गया है।

एलईडी हेडलैंप वही हैं, जो XUV.e8 पर काम कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक कंपोनेंट को आवश्यक एयर फ्लो बनाए रखने के लिए स्लिम एयर डैम लगाए गए हैं। साइड में फ्लश सिटिंग डोर हैंडल के साथ नए डिजाइन के अलॉय व्हील भी हैं।

डिजाइन और डायमेंशन 

Mahindra XUV.e9 की लंबाई 4,790 मिमी, चौड़ाई 1,905 मिमी और हाइट 1,690 मिमी होगी। यह INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें 2,775 मिमी का व्हीलबेस होगा। XUV.e9 अपने आकार के कारण प्रभावशाली दिखती है, जो संदर्भ के लिए XUV700 से बड़ी होगी।

महिंद्रा ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि XUV.e9 को अप्रैल 2025 में लॉन्च किया जाएगा। XUV.e8 के बाद यह महिंद्रा का दूसरा ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक’ वाहन होगा जिसे 2024 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker