Maruti Swift 2024 कल होगी लॉन्‍च, जानिए कीमत और फीचर्स…

Maruti Suzuki की ओर से Swift 2024 को कल आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। चौथी जेनरेशन Swift 2024 में कंपनी की ओर से किस तरह के फीचर्स को दिया जा रहा है। इसमें कितना दमदार इंजन होगा, इसके कितने वेरिएंट्स को लाया जाएगा और इसकी संभावित कीमत क्‍या हो सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कल लॉन्‍च होगी Maruti Swift 2024

भारतीय बाजार में हैचबैक कार के तौर पर काफी ज्‍यादा पसंद की जाने वाली Maruti Swift 2024 को कल लॉन्‍च कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से चौथी जेनरेशन स्विफ्ट में कई अहम बदलाव किए जाएंगे। जिनमें इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक शामिल होंगे। इसके साथ ही इसमें एक नए वेरिएंट को भी पेश किया जाएगा।

कैसा होगा डिजाइन

पुराने वर्जन के मुकाबले नई स्विफ्ट के डिजाइन में कुछ खास बदलाव किए जाएंगे। इसमें कंपनी की ओर से फ्रंट ग्रिल, लाइट्स और बंपर में बदलाव करेगी। जिससे गाड़ी को नया लुक मिलेगा। इसके नए वर्जन में रियर डोर पर ही हैंडल को दिया जाएगा, जबकि पुराने वेरिएंट में सी-पिलर पर डोर हैंडल को दिया जा रहा था। इसके अलावा इसके इंटीरियर में डैशबोर्ड, इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर में भी कई बदलाव होंगे।

लीक हुई जानकारी

स्विफ्ट की चौथी जेनरेशन के आधिकारिक लॉन्‍च से पहले ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई जानकारियां लीक हो गईं। लीक हुई जानकारी में कार के डिजाइन, फीचर्स, वेरिएंट्स इंजन की डिटेल्‍स शामिल हैं।

कितने होंगे वेरिएंट

नई Swift 2024 को कंपनी कुल पांच वेरिएंट में लाएगी। इनमें LXI को बेस वेरिएंट के तौर पर लाया जाएगा। वहीं मिड वेरिएंट के तौर पर VXI और VXI (O) को ऑफर किया जाएगा। इसके टॉप वेरिएंट के तौर पर ZXI और ZXI + को दिया जाएगा।

बेस और मिड वेरिएंट्स में कैसे होंगे फीचर्स

लॉन्‍च से पहले गाड़ी के कई फीचर्स की जानकारी सार्वजनिक हो गई है। इसके बेस और मिड वेरिएंट्स में कंपनी प्रोजेक्‍टर के साथ हेलोजन लाइट्स को देगी। इनके कुछ बेस और मिड वेरिएंट्स में एलईडी डीआरएल की जगह सिल्‍वर रंग की क्रोम स्ट्रिप को दिया जाएगा। इसके साथ ही इन वेरिएंट्स में फॉग लैंप को भी नहीं दिया जाएगा। सामने की ओर ब्‍लैक स्किड प्‍लेट दी जाएगी। ग्‍लॉस फिनिश की फ्रंट ग्रिल इन वेरिएंट्स में भी मिलेगी। इन वेरिएंट्स में 14 इंच के स्‍टील व्‍हील को दिया गया है। ओआरवीएम पर टर्न इंडीकेटर मिलेंगे, लेकिन VXI वेरिएंट में रिक्‍वेस्‍ट सेंसर चाबी नहीं मिलेगी। Swift 2024 के VXI (O) वेरिएंट में पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टाप का फीचर भी मिलेगा, इसके साथ ही इस वेरिएंट में रिक्‍वेस्‍ट सेंसर को दिया जाएगा। इन वेरिएंट्स में डिफॉगर को दिया जाएगा, इसके अलावा रियर वाइपर, रिवर्स कैमरा नहीं दिया जाएगा। इंटीरियर में ब्‍लैक थीम मिलेगी। इसके साथ ही नए डिजाइन में डैशबोर्ड मिलेगा। जिसके साथ फुली ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल, सात इंच टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल मिलेंगे, लेकिन इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर नहीं मिलेगा। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया जा सकता है। इसके अलावा भी इसमें एबीएस, ईबीडी जैसे कई सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जा सकता है।

टॉप वेरिएंट में मिलेंगे ये फीचर्स

Swift 2024 के टॉप वेरिएंट के तौर पर ZXI और ZXI+ को ऑफर किया जाएगा। इनमें सिंगल टोन पेंट स्‍कीम के साथ ही ड्यूल टोन का विकल्‍प भी मिलेगा। इसके अलावा इनमें एलईडी डीआरएल, एलईडी लाइट्स, 15 और 16 इंच के अलॉय व्‍हील्‍स को दिया जाएगा। इनमें फॉग लैंप, डिजिटल एसी पैनल, नौ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलेस चार्जर, आर्कमिस सराउंड साउंड, हिल होल्‍ड कंट्रोल जैसे कुछ फीचर्स को दिया जाएगा।

कितना दमदार इंजन

नई Swift 2024 में कंपनी 1.2 लीटर का जेड सीरीज माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन देगी। पुरानी स्विफ्ट के चार सिलेंडर इंजन की जगह नई स्विफ्ट को तीन सिलेंडर इंजन के साथ लाया जाएगा। नए जेड सीरीज 1197 सीसी के माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन से गाड़ी को 81.6 पीएस की पावर और 112 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसे 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। नए इंजन के साथ ही इसके एवरेज में भी बढ़ोतरी हो जाएगी और जानकारी के मुताबिक इसे एक लीटर पेट्रोल में 25.72 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।

Swift Facelift की Booking जारी

Maruti Suzuki Swift 2024 के लिए कंपनी की ओर से बुकिंग को एक मई 2024 से शुरू कर दिया गया था। जिसके बाद ही यह कंफर्म हो गया था कि कंपनी जल्‍द ही चौथी जेनरेशन की स्विफ्ट को भारत में लॉन्‍च करेगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 2024 Swift को ऑनलाइन या एरिना डीलरशिप पर बुक करवाया जा सकता है। नई स्विफ्ट को बुक करवाने के लिए एडवांस के तौर पर 11 हजार रुपये देने होंगे।

Swift 2024 का जापान में हुआ क्रैश टेस्‍ट

हाल में ही Swift 2024 का जापान में क्रैश टेस्‍ट किया गया था। जिसमें हैचबैक कार को 4स्‍टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। हालांकि भारत में 9 मई 2024 को लॉन्‍च होने जा रही नई Swift 2024 में कई बदलाव किए जाएंगे और कुछ सेफ्टी फीचर्स को भी भारतीय वर्जन में ऑफर नहीं किया जाएगा। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि कुछ सेफ्टी फीचर्स को स्‍टैंडर्ड तौर पर ऑफर किया जा सकता है। जिससे भारतीय वर्जन भी सेफ्टी के मामले में बेहतर होगा।

कितनी होगी कीमत

कंपनी की ओर से इसकी जानकारी लॉन्‍च के समय ही दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि पुरानी जेनरेशन Swift के मुकाबले नई जेनरेशन की कीमत में मामूली बढ़ोतरी की जा सकती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker