सूर्य देव 14 मई को वृषभ राशि में करेंगे गोचर, चार राशियों का चमकेगा भाग्य

सूर्यदेव ग्रहों के राजा हैं, वे आगामी 14 मई को वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां वह 14 जून तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। सभी नौ ग्रह अपने निश्चित समय अंतराल में राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका सभी 12 राशियों पर बराबर प्रभाव देखने को मिलता है। कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति नौकरी और करियर में मजबूती देता है। साथ ही अधिकार और शासन का भी नेतृत्व करता है। वहीं, वृषभ राशि में सूर्य की स्थिति दृढ़ता लेकर आती है।
वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव 14 मई को वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिस पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। सूर्य देव को ज्योतिष में प्रशासन, आत्मा, पिता, आरोग्य, आत्मविश्वास और नौकरी का कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य देव का यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इस गोचर से 3 राशि के जातकों को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और धन की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आजीविका की वृद्धि होगी। साथ ही कर्म सही दिशा में करेंगे। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस अवधि में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छे आर्डर आ सकते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।
सूर्य देव का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर राशि से इनकम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। इस दौरान इन्हें परिश्रम तो अधिक करना होगा लेकिन, मेहनत का प्रतिफल भी खूब मिलेगा। साथ ही इस समय बड़े- बड़े लोगों से संबंध बन सकते हैं। वहीं इस अवधि में कई बिगड़े संबंध भी सुधरेंगे। लेकिन इस समय आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए।
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि सूर्य देव राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं छात्रों के लिए यह समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय वह किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही मन इस समय प्रसन्न रहेगा। भाग्य का भी साथ मिलेगा और इच्छाओं की पूर्ति होगी।





