बृहस्पति देव का वृषभ राशि में इस दिन होगा गोचर, अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय

हिंदू ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को बहुत अधिक प्रभावशाली माना गया है। बृहस्पति देव को एक शुभ ग्रह माना गया है और जिस जातक की कुंडली में बृहस्पति देव उच्च स्थिति में होते हैं, उन्हें जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बृहस्पति देव का वृषभ राशि में गोचर 01 मई 2024 की दोपहर 02.29 बजे होगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, यदि जातक अपनी राशि के अनुसार, ये उपाय करेंगे तो बृहस्पति देव प्रसन्न होंगे और आर्थिक संपन्नता के साथ-साथ घर-परिवार में शांति में रहेगी।

वृषभ राशि में बृहस्पति का प्रभाव

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर जीवन में अपार समृद्धि लेकर आता है। यह जातक के जीवन में आध्यात्मिक और दार्शनिक क्षेत्र को प्रभावित करता है। वृषभ राशि में गुरु ग्रह की मौजूदगी पेशेवर जीवन में भी विशेष भूमिका निभाता है। करियर के क्षेत्र में अनेक अवसर प्राप्त होंगे।

राशि के अनुसार करें ये उपाय

  1. मेष राशि: रोज मस्तक पर हल्दी का टीका लगाएं। सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
  2. वृषभ राशि: गले में सोना धारण करें, ऐसा करना शुभ फल देता है।
  3. मिथुन राशि: गुरुवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं। साथ में हरा चारा भी खिलाएं।
  4. कर्क राशि: गुरुवार के दिन व्रत रखना फलदायी होता है।
  5. सिंह राशि: भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  6. कन्या राशि: बृहस्पति के दुष्प्रभावों से बचने के लिए शिवलिंग पर देशी घी चढ़ाएं।
  7. तुला राशि: गुरु ग्रह के बीज मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
  8. वृश्चिक राशि: बृहस्पति वार के दिन गरीबों को पीली चीज का दान करना चाहिए।
  9. धनु राशि: हर गुरुवार मंदिर जाएं और अपने भोजन में हल्दी का उपयोग करें।
  10. मकर राशि: पीपल के वृक्ष की पूजा के बाद दीपक जलाना चाहिएय़।
  11. कुंभ राशि: अनाथ या बुजुर्गों को मिठाई एवं केला दान करें। बीमारों की सेवा करें।
  12. मीन राशि: 8 दिनों तक नियमित रूप से मंदिर में हल्दी का दान करना चाहिए।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker