इन कंपनियों की गाड़ियां खरीदने के लिए टूट पड़ते हैं लोग, मार्केट में बढ़ी डिमांड

नई दिल्ली, भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार कारें मौजूद है, जो लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं , कई सालो से राज करते आ रही है। इनका कस्टमर बेस इतना लॉयल है कि ये कारें बस नाम पर बिकती हैं। आज हम आपके लिए 5 कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

Maruti Suzuki Alto

Maruti Suzuki Alto हर कोई इस हैचबैक का दीवाना है। ये कई दमदार फीचर्स से लैस बहुत सस्ती कार है। ये तकनीकी रूप से भी समृद्ध है। भारतीय बाजार में ये सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक है।  

Tata Safari

टाटा सफारी एसयूवी की चर्चा भी खूब होती है। सफारी का क्रेज लोगों के दिलो में आज तक बरकरार है, पहले के समय में ये कार लगभग हर किसी के पास रहा करती थी। अपनी कमांडिंग ड्राइविंग पोजीशन, लुक्स, आरामदायक केबिन और टॉप-शेल्फ माइल के कारण ये अधिक पसंद की जाती है।

Toyota Innova

Toyota Innova एक न केवल बुलेट-प्रूफ फीचर के लिए जानी जाती थी, बल्कि यात्रा में आरामदायक सफर के लिए भी इसकी लोकप्रियता है। Toyota ने Innova को Innova Crysta से बदल दिया, तब भी कई लोग MPV के पुराने वेरिएंट को अधिक पसंद करते हैं।

Mahindra Bolero

भारतीय बाजार में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली एसयूवी बोलेरो है। आपको बता दें, कंपनी ने इसी साल बाहरी और पावरट्रेन ऑप्शन को अपडेट किया है। जनरेशन अपडेट और आधुनिक फीचर्स के बावजूद इस कार का क्रेज बरकरार है। आपको बता दें, महिंद्रा ने हाल ही में अपनी पॉपुलर एसयूवी कार Bolero का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया था, जो पुरानी वाली एन 10 वैरिएंट से 28 हजार रुपये महंगी है।

Honda City

होंडा सिटी हमेशा चर्चा में रहने वाली कार है। Honda ने भारत में सिटी सेडान की 5 जनरेशन को लॉन्च किया है। पहली पीढ़ी की होंडा सिटी सबसे दमदार थी। इसके बाद से जैसे-जैसे इसकी मांग बढ़ी, कंपनी इसके जनरेशन को बढ़ाती गई।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker