श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के लिए 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

तमिलनाडु के कराइक्कल, पुडुकोट्टई और नागापट्टिनम जिलों के 14 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने 16 नवंबर की सुबह अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के लिए हिरासत में लिया। मछुआरे तड़के कोट्टुचेरीमेडु के आर. सेल्वमनी की नाव में सवार होकर समुद्र में गए थे। मछुआरे नेदुनथीवू में आईएमबीएल के पास मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में ले लिया। तमिलनाडु तटीय पुलिस के सूत्रों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना आईएमबीएल के पास गश्त कर रही थी और उन्होंने 16 नवंबर सुबह समुद्र में गए मछुआरों को हिरासत में ले लिया। जब श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उस पर हमला किया तो उसकी आंख में चोट लग गई थी।

ये ध्यान देने योग्य बात है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के कई भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनकी महंगी मशीनीकृत नौकाओं को जब्त कर लिया गया था। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा स्थानीय श्रीलंकाई समाचार पत्रों में भारतीय मछुआरों से जब्त की गई मशीनीकृत नौकाओं की बिक्री की घोषणा करने वाले विज्ञापन दिए गए थे।

ऋषि सुनक ने पीएम मोदी संग तस्वीर शेयर कर हिंदी में किया ट्वीट, लिखा यह

बता दें कि 25 मार्च 2022 में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में बंदी बनाए गए भारतीय मछुआरों को लेकर किए गए सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि श्रीलंका ने तमिलनाडू के मछुआरों को हिरासत में लिया है। सरकार श्रीलंका की सरकार से बात कर रही है। श्रीलंका ने 2020 में 74 मछुआरों को गिरफ्तार किया. 2022 में 96 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker