अर्जुन मलाइका करने वाले हैं शादी, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

बॉलीवुड का स्टार कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। उनकी मोहब्बत के चर्चे लगातार होते रहते है। इसी बीच मलाइका के एक पोस्ट से पता चलता है कि दोनों ने शादी की तैयारी कर ली है। मलाइका न इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो दोनों की शादी की प्लानिंग को दर्शाता है।

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मलाइका अरोड़ा एक ब्लैक टैंक टॉप पहने दिख रही है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- मैंने हां कर दी। जैसे ही मलाइका ने ये फोटो शेयर की है, ये खूब वायरल हो रही है। फैंस मलाइका को लगातार बधाइयां दे रहे है। वैसे मलाइका ने साफ नहीं किया है कि उन्होंने किस चीज के लिए हां कही है मगर फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कह दिया है। वैसे फोटो में उनके हाथ भी नजर आ रहे है और उनकी उंगली में कोई अंगूठी नहीं दिख रही है।

वर्ष 2019 से डेट कर रहे हैं मलाइका अर्जुन

बॉलीवुड का स्टार कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को वैसे तो वर्षों से डेट कर रहे हैं। मगर दोनों ने अपने रिश्ते को 2019 में सार्वजनिक किया था। अर्जुन कूपर के जन्मदिन के मौके पर दोनों ने रिश्ते को कंफर्म किया था। इसके बाद से ही फैंस इंतजार कर रहे हैं कि दोनों जल्द शादी करें। बता दें कि दोनों की उम्र में 12 वर्षों का फासला है मगर उनके रिश्ते के बीच उम्र का फासला कोई रोड़ा नहीं है। वहीं दोनों की शादी के संबंध में कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर ने खुलासा किया था कि शादी अभी तय नहीं है। बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने से पहले छोटे छोटे कदम उठाए थे। 

IFFI 2022: लता मंगेशकर से लेकर बप्पी लाहिरी तक, यादगार फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ दी जाएगी श्रद्धांजलि!

पार्टी-डिनेर डेट पर साथ होते हैं स्पॉट

मलाइका और अर्जुन कई बार डिनर डेट पर साथ देखे गए है। दोनों एक दूसरे के प्रति प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। वेकेशन, बॉलीवुड पार्टी, डिनर डेट पर भी दोनों साथ में दिखते रहे है। दोनों हाथों में हाथ डाले साथ नजर आते है। उनकी केमेस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद है।

मलाइका की हुई थी अरबाज से शादी

मलाइका अरोड़ा इससे पहले सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी थी और दोनों के बीच तलाक हो चुका है। अब दोनों ही अपने अपने रास्ते अपना चुके है। अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी और मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। अब मलाइका दूसरी शादी की भी तैयारी में जुट गई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker