VIDEO: नेट प्रैक्टिस के दौरान मोहम्मद शमी की गेंद खेल कर रोहित शर्मा बोले, अरे ये तो डेंजर…

मेलबर्न: भारतीय टीम रविवार को चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाड़ी आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की शुरुआत करेगी. दोनों विश्व कप विजेता टीम हाई वोल्टेज मुकाबले में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भिड़ेगी. मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की जगह आए मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को डेंजर बॉलर बताया है.

आईसीसी द्वारा शेयर किए गए एक लंबे वीडियो के बीच में कप्तान रोहित शर्मा मोहम्मद शमी की गेंद खेलने के बाद बोले, ‘अरे ये तो डेंजर बॉलर है.’  इसके बाद वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने उनके रिएक्शन पर प्रतिक्रिया दी.

टीम इंडिया का एक खिलाड़ी पाकिस्तान के 11 पर पड़ता है भारी, चल निकला तो जीत की गारंटी

बता दें कि रोहित शर्मा पहली बार विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. उनके बल्ले से काफी लंबे समय से एक बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिला है. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने एशिया कप 2022 में अच्छी बल्लेबाजी की थी.

प्रैक्टिस सत्र के दौरान वह अच्छे लय में दिखे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं. पिछली बार टी20 विश्व कप में वह पाकिस्तान के खिलाफ शाहीन अफरीदी की गेंद पर सस्ते में आउट हो गए थे.

रोहित शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. वह किसी मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी नही खेल सके हैं. भारतीय टीम इस खतरे से वाकिफ है और वो इसके लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं.

Back to top button