दुर्गा पूजा के लिए फेमस हैं भारत की ये जगह

भारत में हर तरह के त्योहार को धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के साथ ही इस साल के त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। वैसे तो दुर्गा पूजा बंगाल में बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन देश के कई जगहों की दुर्गा पूजा काफी मशहूर है और यहां यह त्योहार बेहद खास तरह से मनाया जाता है। यहां जानिए देश के अन्य शहरों की दुर्गा पूजा के बारे में।

1) दिल्ली- दिल्ली में हर फेस्टिवल का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया जाता है। ऐसे में दुर्गा पूजा का आयोजन भी भव्य होता है। पंडाल से लेकर ऑथेंटिक बंगाली डिशेज तक, यहां आपको सब कुछ मिलेगा। अगर आप दिल्ली में हैं तो आपको दुर्गा पूजा का लुत्फ उठाना चाहिए। 


2) अहमदाबाद– अहमदाबाद में लोग इस त्योहार को अलग तरह से मनाते हैं, पूरे त्योहार के दौरान, आप पूरी रात आतिशबाजी देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर मंच बनाए जाते हैं जहां नाटक का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा बड़े पंडालों में डांडिया नाइट का आयोजन भी किया जाता है। 


3) पुणे- दुर्गा पूजा के दौरान पुणे में पंडालों में जाएं और संगीत, डांस, नाटक आदि जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मजा लें। यहां आप देवी दुर्गा को परोसे जाने वाले भोगों को जरूर चखें। 
 
4) मुंबई- मुंबई के सांता क्रूज में लगने वाला विशाल दुर्गा पंडाल देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस पंडाल की भव्यता हर किसी को आकर्षित करती है। इस पंडाल की मेजबानी बॉलिवुड का मुखर्जी परिवार करता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker