संवेदनशील जानकारी हासिल करने के आरोप में रूस ने जापानी राजनयिक को किया गिरफ्तार

टोक्यो : रूस ने एक जापानी राजनयिक को संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश के आरोप में हिरासत में लिया है। वहीं, जापान ने जासूसी के आरोपों को खारिज कर दिया है। साथ ही रूसी अधिकारियों पर अपमानजनक तरीके से पूछताछ करने का आरोप लगाया और रूस से मामले में माफी की मांग की है।

रूस की एजेंसियों ने एफएसबी के हवाले से एक खबर में कहा था, ‘पैसे लेकर संवेदनशील जानकारी लेते हुए जापान के राजनयिक को रंगे हाथों पकड़ा गया है। वह रूस के बारे में ऐसी जानकारी हासिल कर रहा था, जिसे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में किसी अन्य देश के साथ साझा करने पर रोक है।’ रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने आरोप लगाया कि व्लादिवोस्तोक में पदस्थ वाणिज्य दूत मोतोकी तत्सुनोरी ने पश्चिमी प्रतिबंधों के प्रभाव से जुड़ी जानकारी भी हासिल करने की कोशिश की।

अमेरिका में पेन्सिलवेनिया के केनीवुड मनोरंजन पार्क में फायरिंग, कई हुए घायल

जापान ने लगाया बदसलूकी का आरोप
जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक अधिकारी को 22 सितंबर को हिरासत में लिया गया था और उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर पूछताछ की गई थी। उनके साथ बदसलूकी की गई और हम इसका विरोध करते हुए माफी की मांग करते हैं। वहीं, रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को मॉस्को में जापान के दूतावास को सूचना दी थी कि अधिकारी को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया गया है और गरैकानूनी जासूसी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते उसे 48 घंटे में देश छोड़ने को कहा गया है।

रूसी राजदूत को तलब कर घटना पर जताया विरोध
जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाज़ु मात्सुनो ने कहा कि रूस की कार्रवाई पूरी तरह से आधारहीन है। मात्सुनो ने बताया कि जापान के उप विदेश मंत्री ताकियो मोरी ने रूसी राजदूत को तलब कर इस घटना पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने रूस की सरकार से घटना पर औपचारिक माफी और ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए कदम उठाने की मांग की है।

गौरतलब है कि रूस के 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू करने के खिलाफ जापान के रूप पर प्रतिबंध लगाने के बाद से उसने कई बार जापान को ‘शत्रु’ देश बताया है। अमेरिका, यूरोपीय संघ के देशों और उनके पश्चिमी सहयोगियों को भी रूस यही कहता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker