Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ पर सिद्धि योग समेत बन रहे कई शुभ संयोग

Karwa Chauth 2022 : सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य व खुशहाल वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा।

करवा चौथ पर बन रहे शुभ संयोग-

करवा चौथ के दिन चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में संचरण करेंगे। 13 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 41 मिनट तक कृतिका नक्षत्र और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा। दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इन सभी योगों को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है।

ये रत्न जगा सकता है आपका सोया भाग्य

करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2022-

कार्तिक महीने के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 12 अक्‍टूबर की रात 2 बजे से शुरू होगी, जो कि 13 अक्टूबर की रात 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा।

करवा चौथ पूजन मुहूर्त 2022-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:31 ए एम।
अभिजित मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:30 पी एम।
विजय मुहूर्त- 02:03 पी एम से 02:49 पी एम।
गोधूलि मुहूर्त- 05:42 पी एम से 06:06 पी एम।    
अमृत काल- 04:08 पी एम से 05:50 पी एम।

करवा चौथ पूजन विधि-

इस पावन दिन शिव परिवार की पूजा- अर्चना की जाती है।
सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है।
चंद्रमा को अर्घ्य दें।
चंद्र दर्शन के बाद पति को छलनी से देखें।
इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा जाता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker