कई बार लोग बात का बतंगड़ बनाना चाहते हैं: कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन के फैंस तब बहुत खुश हो गए थे तब उन्हें पता चला कि वह करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में काम करने वाले हैं। कार्तिक ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी।

लेकिन फिर उस बीच खबर आई कि कार्तिक फिल्म से बाहर हो गए हैं। पहले खबरें आ रही थीं फिर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से ये कन्फर्म भी हो गया कि कार्तिक अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई थी। लेकिन फिर कार्तिक को लेकर कई नेगेटिव खबरें भी आईं। कार्तिक पर अनप्रोफेशनल बिहेवियर का भी आरोप लगा।

हालांकि तब कार्तिक ने इस बारे में कुछ कमेंट नहीं किया। अब इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कार्तिक ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करना चाहता हूं। यही मैं इस बारे में कहना चाहता हूं। मेरा लाइन अप देखो।’

Back to top button