यूपीएससी का कैलेंडर जारी

यूपीएससी ने वर्ष 2023 की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी परीक्षा व नोटिफिकेशन की तिथियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2023 व आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) 2023 का आयोजन 28 मई 2023 को होगा।

इसकी अधिसूचना 01 फरवरी 2023 को जारी की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2023 है। आयोग ने कहा है कि परिस्थितियों के मुताबिक परीक्षा की तारीखें बदली जा सकती हैं। 

एनडीए एनए-I 2023 और सीडीएस-I 2023 का नोटिफिकेशन 21 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा और दोनों की परीक्षा 16 अप्रैल 2023 को होगी। एनडीए-II और सीडीएस-II का नोटिफिकेशन 17 मई 2023 को निकलेगा और परीक्षा 6 जून 2023 को होगी। 

सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन 26 अप्रैल 2023 को निकलेगा। 16 मई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे और परीक्षा 6 अगस्त 2023 को होगी। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker