Mahindra की गाड़ियों पर 4 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, जानिए पूरी डिटेल्स…

भारत की प्रमुख SUV ऑटोमेकर Mahindra Auto फरवरी 2025 में अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। फरवरी 2025 में कंपनी MY24 और MY25 दोनों ही प्रोडक्शन पर छूट दे रही है। फरवरी में महिंद्रा की Scorpio, Thar, XUV700, Bolero और XUV400 पर डिस्काउंट दे रही है। आइए जानते हैं कि महिंद्रा की इन गाड़ियों पर कितनी छूट मिल रही है।

Mahindra Scorpio

  • कीमत: 13.62 लाख से 17.50 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम)
  • डिस्काउंट: 1.25 लाख रुपये तक की छूट
  • भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV Scorpio पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Mahindra Scorpio Classic और Scorpio N दोनों पर यह डिस्काउंट मिल रहा है। इसके MY24 मॉडल के बेस S ट्रिम पर 1.25 लाख रुपये की छूट मिल रही है। इसके S11 ट्रिम 90 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • MY25 स्कॉर्पियो क्लासिक के बेस वेरिएंट पर 90,000 रुपये और S11 पर 44,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, Y24 स्कॉर्पियो एन के Z2 और Z8S पर क्रमशः 35,000 रुपये और 40,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, Z8 और Z8L ट्रिम्स पर 80,000 रुपये की छूट दी जा रही है और इसके Z4 और Z6 ट्रिम्स पर 90,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। MY25 स्कॉर्पियो एन के Z4 और Z6 ट्रिम्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Mahindra Thar

  • कीमत: 11.50 लाख से 17.60 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम)
  • डिस्काउंट: 1.25 लाख रुपये तक की छूट
  • Mahindra Thar के MY24 3-डोर वर्जन पर भी फरवरी 2025 में बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके 2WD पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि 2WD डीजल वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके 4WD वेरिएंट के पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Mahindra XUV700

  • कीमत: 13.99 लाख से 26.04 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम)
  • डिस्काउंट: 1 लाख रुपये तक की छूट
  • Mahindra XUV700  के MY24 मॉडल पर फरवरी 2025 में बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके AX7 ट्रिम्स पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बेस MX ट्रिम्स पर 60,000 रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं, XUV700 के MY24 मॉडल के AX3 और AX5 ट्रिम्स पर 50,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, बात करें MY25 मॉडल की तो इसके AX5 और AX5S वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Mahindra Bolero

  • कीमत: 9.79 लाख से लेकर 10.91 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम)
  • डिस्काउंट: 1.4 लाख रुपये तक की छूट
  • महिंद्रा ऑटो की पॉपुलर SUV Bolero पर भी छूट दी जा रही है। फरवरी 2025 में मिल रही छूट में Bolero Classic, Bolero Neo और Bolero Neo Plus के MY24 और MY25 के मॉडल शामिल है। Bolero Classic के टॉप वेरिएंट B6 (O) ट्रिम पर 1.3 लाख रुपये, B6 पर 80,000 रुपये, B4 पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके MY25 मॉडल के B6 (O) पर 90,700 रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, इसके B6 और B4 पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Mahindra Bolero Neo के MY24 मॉडल के टॉप-स्पेक N10 और N10 (O) पर 1.4 लाख रुपये, N8 पर 1 लाख रुपये और N4 पर 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बोलेरो नियो के MY25 मॉडल के N8 पर 65,000 रुपये, N10 पर 60,000 रुपये और 4 पर 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। Bolero Neo Plus के MY24 मॉडल के P4 और P10 पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इसके MY25 के मॉडल पर 25,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

Mahindra XUV400

  • कीमत: 16.74 लाख से लेकर 17.69 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम)
  • डिस्काउंट: 4 लाख रुपये तक की छूट
  • फरवरी 2025 में महिंद्रा की XUV400 पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसपर 4 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। XUV400 के MY24 वर्जन के EL Pro वेरिएंट पर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इसके MY25 वर्जन पर 2.5 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker