Mahindra की इस 7 Seater SUV की कीमत में हो गई बढ़ोतरी

भारतीय बाजार में कई एसयूवी को ऑफर करने वाली Mahindra की ओर से अपनी 7 Seater SUV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से किस एसयूवी की कीमतों को बढ़ाया गया है। किस वेरिएंट में कितनी बढ़ोतरी (Mahindra XUV 700 Price Hike) की गई है। कौन से दो नए वेरिएंट्स को पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

इस एसयूवी की कीमत में हुई बढ़ोतरी

Mahindra की ओर से 7 Seater SUV के तौर पर ऑफर की जाने वाली XUV 700 की कीमतों को बढ़ा (XUV 700 Price Hike) दिया है। अब इस एसयूवी को खरीदना 50 हजार रुपये तक महंगा हो गया है। हालांकि इसके चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में ही बढ़ोतरी की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से AX7 MT 7S पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में सबसे कम 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी के बाद अब इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये की जगह 19.64 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा MX MT 5S, MX MT 7S और AX3 MT 5S पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में 50 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। यह बढ़ोतरी सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट्स में ही की गई है, इसके डीजल के किसी भी वेरिएंट्स की कीमतों को नहीं बढ़ाया गया है।

6सीटर वेरिएंट्स को हटाया गया

महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी को 6 सीटर के साथ ऑफर किया जाता था, लेकिन अब इसके इन वेरिएंट्स को हटा भी दिया गया है। इनके अलावा कुछ नए वेरिएंट्स को जोड़ा भी गया है, जिसमें डीजल इंजन के साथ AX3 के दो नए वेरिएंट्स को लाया गया है। नए वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये और 18.49 लाख रुपये रखी गई है।

किनसे होता है मुकाबला

भारतीय बाजार में Mahindra XUV 700 को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में पांच और सात सीटों के विकल्‍प के साथ लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला अपनी की कंपनी की Mahindra Scorpio N के अलावा Tata Safari, MG Hector जैसी एसयूवी के साथ होता है।

जल्‍द लॉन्‍च होंगी दो नई EV

महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही दो नई ईवी को भी लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। जिसमें से एक को XUV 700 के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। नई लॉन्‍च होने वाली EV में XUV 9e और BE 6e शामिल हैं। इनको कंपनी 26 नवंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च करेगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker