शेयर मार्केट 237 पॉइंट की बढ़त के साथ 51597 पर बंद

दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 237.42 पॉइंट या 0.46% की बढ़त के साथ 51,597.84 पर और निफ्टी 56.65 पॉइंट या 0.37% की बढ़त के साथ 15,350.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सनफार्मा, HDFC, एशियन पेंट्स, विप्रो और बजाज फाइनेंस में बढ़त रही।

सेंसेक्स 109 पॉइंट की बढ़त के साथ 51,470 पर और निफ्टी 41 पॉइंट की बढ़त के साथ 15,334 पर खुला। इसने 51,714.61 का हाई और 51,062.93 का लो लेवल बनाया। BSE का मिडकैप 296.56 या 1.39%​ की गिरावट के साथ 20,999.37 पर बंद हुआ। BSE का स्मॉलकैप 711.72 या 2.95% ​ की गिरावट के साथ 23,422.16 पर बंद हुआ। निफ्टी सेक्टोरल के 11 इंडेक्स में से 7 में गिरावट और 4 में बढ़त रही। सबसे ज्यादा 3.90% की गिरावट मेटल इंडेक्स में रही। इसके बाद मीडिया और PSU बैंक में 2% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं रियल्टी में 1.83% की गिरावट रही। जबकि FMCG में 1.80% की बढ़त रही और बैंक, ऑटो, IT, फार्मा और प्राइवेट बैंक फ्लैट रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker