ना ब्याज और ना ही गारंटी की जरूरत, झटपट उठाएं ₹5 लाख का लोन! किसे और कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में वहां के माइक्रो और स्मॉल इंटरप्रेन्योर की बड़ी भूमिका रहती है। सरकार सूक्ष्म और लघु उद्यमियों के लिए कई तरह की स्कीम भी चलाती है। छोटे स्तर पर खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए एक खास स्कीम है, जिसका नाम मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना (MYUVA योजना) है। इस योजना के तहत बिना किसी कोलेट्रल और ब्याज के लोन मिलता है।
₹5 लाख का गारंटी और इंट्रेस्ट फ्री लोन
आप जानते होंगे कि किसी भी तरह के लोन लेने के लिए कोलेट्रल यानि की गिरवी की जरूरत होती है। अधिकांश लोग गिरवी की समस्या के चलते लोन नहीं ले पाते और कई बार अच्छे-अच्छे बिजनेस आइडिया (Business Idea) वहीं पर दम तोड़ देते हैं। MYUVA Scheme उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश के नागरिक 4 सालों के लिए ₹5 लाख तक का लोन ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इस लोन के लिए आपको सिर्फ मूलधन चुकाना पड़ेगा, इसमें कोई ब्याज भी नहीं भरना पड़ेगा।
किसे मिलेगा MYUVA Scheme का लाभ?
आवेदक यूपी का स्थायी नागरिक होना चाहिए
आवेदन करने वाले की उम्र 21-40 साल होनी चाहिए
आवेदक का कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है
किसी बैंक या NBFC में डिफाल्टर घोषित नहीं होना चाहिए
सरकारी नौकरी करने वाले अप्लाई नहीं कर सकते हैं
आवेदन करने का आसान तरीका
उत्तर प्रदेश एमएसएमई विभाग की वेबसाइट या CM YUVA Portal पर जाएं।
होमपेज पर “New Registration” या “Apply Now” विकल्प को चुनें।
यहां अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, और अन्य जानकारी भरकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
लॉग इन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल, एजुकेशन और व्यावसाय की जानकारी भरें।
अब जरूरी दस्तावेज जैसे- स्किल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और पैन कार्ड अपलोड करें।
पूरी जानकारी भरकर फॉर्म को अच्छी तरह चेक करके सब्मिट कर दीजिए, आवेदन पूरा हो जाएगा।
सबसे जरूरी सवाल ये है कि आवेदन करने के कितने दिन बाद खाते में पैसे आते हैं। बता दें कि आवेदन करने के बाद लोन अप्रूव होने में 1-2 महीने तक का समय लग सकता है। शुरुआती डाक्यूमेंट्स की जांच पर 30 दिन का समय लग सकता है। इसके बाद बैंक के अप्रूव करने के बाद पैसे सीधे खाते में आ जाते हैं।





