2 रुपये वाले शेयर को खरीदने की मची होड़! 1 महीने में ही दे दिया 50% रिटर्न

शेयर बाजार में पेनी स्टॉक्स अक्सर निवेशकों को रातों-रात भारी मुनाफा देकर चौंका देते हैं। ऐसा ही एक स्टॉक ओंटिक फिनसर्व लिमिटेड है। 2 रुपये से कम कीमत वाले इस स्टॉक को खरीदने के लिए निवेशकों में जबरदस्त होड़ मची है। सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में इस स्टॉक में 4.52% की शानदार तेजी देखी गई, जिससे यह 1.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गया और अपर सर्किट पर लॉक हो गया।

शेयर ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न
पिछले कुछ समय से यह स्टॉक रॉकेट की रफ़्तार से बढ़ रहा है। सिर्फ़ एक महीने में इसने अपने निवेशकों को लगभग 51.64% का शानदार रिटर्न दिया है। इसके लंबे समय के परफ़ॉर्मेंस को देखें तो पिछले एक साल में इसने 146.67% का मुनाफ़ा दिया है। पिछले 5 सालों में इस स्टॉक में 340.48% की जबरदस्त बढ़त देखी गई है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइज़ेशन सिर्फ़ ₹16.6 करोड़ है। वहीं, इस स्टॉक ने 52-हफ़्ते का उच्चतम स्तर ₹3.03 और न्यूनतम स्तर ₹0.64 देखा है।

क्या करती है कंपनी?
1995 में स्थापित इस कंपनी को पहले ‘मारल फाइनेंस लिमिटेड’ के नाम से जाना जाता था। ओंटिक फिनसर्व मुख्य रूप से निवेश और फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं देती है। कंपनी भविष्य में अपनी गतिविधियों का विस्तार करने की योजना बना रही है, जिसमें सिक्योरिटीज़ ट्रेडिंग, लीज़िंग, फाइनेंसिंग, बिल डिस्काउंटिंग, लोन सिंडिकेशन और कॉर्पोरेट एडवाइज़री सेवाएं जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।

हालांकि, निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि कंपनी की कोई मुख्य ऑपरेटिंग आय नहीं है। इसकी पूरी कमाई सिर्फ़ अन्य आय से होती है, जिसमें ब्याज से होने वाली आय लगभग 88% और बाकी 12% आय कई सोर्स से आती है।

Back to top button