रूह कपाने वाली घटना : भाजपा नेता ने दिव्यांग महिला को किया 8 वर्षो तक प्रताड़ित,जाने पूरा मामला

रांची : 8 साल से नौकरानी को प्रताड़ित करने वाली रिटायर्ड IAS की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार होने की कोशिश में थी, उससे पहले अरगोडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पिछले दो दिनों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग लड़की को रिटायर्ड IAS महेश्वर पात्रा की पत्नी ने घर में काम करने के बहाने उसे 8 साल तक कैद करके रखा था। पीड़ित का नाम सुनीता है। उसने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।

राज्यपाल बैस नाराज
राज्यपाल रमेश बैस ने सीमा पात्रा मामले पर संज्ञान लेते हुए अपनी नाराजगी जताई है। पुलिस की शिथिलता पर भी अपनी गंभीर चिंता जताते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से पूछा है कि अब तक पुलिस ने दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है।

युवती ने किया शादी से इंकार तो सनकी युवक ने चाकुओं से गोदा

घर जाने को कहती तो मारते थे मालिक
पात्रा दंपती रांची के VIP इलाके अशोक नगर में रहते हैं। पीड़ित सुनीता ने बताया कि वह गुमला की रहने वाली है। सीमा पात्रा के दो बच्चे हैं। बेटी की दिल्ली में जॉब लगी तो वह 10 साल पहले घर में काम करने दिल्ली गई। 6 साल पहले वह रांची वापस आ गई। उसे शुरू से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। वो काम छोड़ना चाहती थी, लेकिन 8 साल से घर में बंधक बनाकर रखा गया था। घर जाने के लिए कहती तो बुरी तरह मारा-पीटा जाता था। बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था।

पात्रा दंपती के कैद से ऐसे निकली युवती
सुनीता ने एक दिन किसी तरह मोबाइल पर सरकारी कर्मचारी विवेक आनंद बास्के को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी। सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद रांची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने सुनीता को रेस्क्यू किया।

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की संयोजक रहीं सीमा
सीमा के पति महेश्वर पात्रा राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव रहे हैं और विकास आयुक्त के पद से रिटायर हुए हैं। सीमा भाजपा नेता भी रहीं। उन्हें पार्टी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रदेश संयोजक भी बनाया था।

सीमा ने 1991 में लोकसभा चुनाव लड़ा था

1991 में सीमा पात्रा ऊर्फ पिंकी ने पलामू से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उसके अलावा यह कांग्रेस में भी लगभग 2 साल तक रही है और प्रदेश कांग्रेस में सचिव के पद पर भी थी। सीमा पात्रा फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी कर चुकी है। सीमा पात्रा नकली बालों की भी शौकीन है। उसे सजने संवरने और नकली बालों का भी शौक है।

SC-ST धाराओं के तहत मामला दर्ज
सीमा पात्रा के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में SC-ST की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही IPC की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। हटिया DSP राजा मित्रा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस पीड़ित के मेडिकली फिट होने का इंतजार कर रही है, ताकि बयान दर्ज कराया जा सके। सुनीता की सुरक्षा में दो महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker